Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2016

शुक्रिया दोस्तों एक सुखद अहसास देने के लिए!

मेरे प्यारे काॅलेज के दोस्तों,                              याद कीजिए, साल 2013 के काॅलेज की शुरुआत कितने धूम धड़ाके से हुई थी। हर कोई एक- दूसरे को जानने के बाद खुशी से बहुत सारे वादे कर बैठता था। हर किसी के आँखों में उम्मीद की नई रोशनी थी। हर कोई एक अलग हुनर और प्रतिभा के साथ काॅलेज में दाखिला लिया था। हमलोग सभी पहली बार कैमरा, माइक और स्टूडियो का साथ पाकर झूम उठे थे, लगा था कि शरीर में दो हाथ के साथ दो पंख भी लग गए हैं। इन सब के साथ हर कोई दोस्ती की नई परिभाषा भी गढ रहे थे। काॅलेज की आवोहवा ने इसे गढने में पूरी मदद भी की। कैंटीन में दोस्तों के साथ चाय पीने और सिनेमा हाॅल से लेकर राँची के माॅल ने कभी मस्ती और दोस्ती में कमी नहीं होने दिया। पढ़ाई के साथ- साथ मौज- मस्ती भी जुड़ते चली गई और पहला साल अचानक कब खत्म हुआ, किसी को पता भी नहीं चला। साल 2013 में हमारी संख्या 53 थीं, वहीं जेवियर्स के कड़े नियम ने हमें 37 में तब्दील कर दिया। उन सबको भी मैं बेहतर भविष्य की अग्रिम शुभकामनाएँ दे रहा हूँ जो हमारे साथ आगे नह...