तस्वीर- HT बिहार सरकार ने अपने आर्थिक सर्वेक्षण 2018-19 के एक पन्ने पर लिखा है कि मानव विकास के सभी स्तरों पर किसी भी व्यक्ति की तीन अनिवार्य पसंद होती हैं- स्वस्थ और लंबी ज़िंदगी जीना, ज्ञान प्राप्त करना और अच्छे जीवन स्तर के लिए आवश्यक संसाधनों तक पहुंच होना। कुछ नया नहीं है, ये समाज में रह रहे लोगों के लिए मूलभूत बातें हैं। लंबी ज़िंदगी तो नहीं, लेकिन जितने दिन व्यक्ति जी रहा है उसे एक लोककल्याणकारी राज्य के ज़रिए अच्छी और मुफ़्त स्वास्थ्य सुविधा ज़रूर मिलनी चाहिए। 2 लाख करोड़ रुपये के बजट में सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को 9,622 करोड़ रुपये (कुल बजट का 4.8 फ़ीसदी) दिए हैं, जो साल 2018-2019 में स्वास्थ्य के क्षेत्र में आवंटित किए गए रकम से 1,829 करोड़ अधिक हैं। बजट में राज्य के अंदर 11 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा हुई है, जो केंद्र और राज्य के द्वारा मिलकर बनाया जाएगा। इसमें छपरा, पूर्णिया, समस्तीपुर, बेगूसराय, सीतामढ़ी, वैशाली, झंझारपुर, सीवान, बक्सर, भोजपुर और जमुई में कॉलेज...