Skip to main content

I_Stand_With_Academic_Freedom

शिक्षण संस्थानों पर हो रहे हमलों पर आवाज़ हमेशा उठती रहेगी। अभिव्यक्ति की आज़ादी को रोकने पर हर छात्र को खड़ा होना चाहिए। चाहे वह देश के किसी भी कोने में पढ़ रहा हो। किसी भी संस्थान में गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है, चाहे वह एफटीआईआई और आईआईएमसी जैसी कम छात्रों वाली छोटी- सी जगह क्यों न हो। पिछले 2- 3 दिनों से जो दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में हुआ, वह बहुत ही शर्मनाक है। जिस तरह की मारपीट छात्रों के द्वारा हुई, इससे लगता है कि यह एक सोची- समझी साजिश थी। क्योंकि पूरा मामला ही उमर खालिद के व्याख्यान को रोकने के बाद शुरू हुआ।

आज जामिया के छात्रों के द्वारा विरोध- प्रदर्शन में शामिल होकर समझने की कोशिश किया। वहाँ रामजस कॉलेज की एक छात्रा ने कहा कि किस तरह लड़कियों को धमकाया और डराया जा रहा है। उन्हें रेप और एसिड अटैक तक की धमकी तथाकथित गुंडों के द्वारा दी गई है। मैं इन बातों की पुष्टि नहीं करता हूँ, लेकिन जिस तरह मारपीट के वीडियो सामने आए हैं उससे लगता है कि छात्र पढ़ने वाले तो नहीं हैं। वो कुछ और ही करना चाहते हैं। सरकार और दिल्ली पुलिस को आरोपियों पर सही और सख़्त तरीके से कार्रवाई करनी चाहिए, नहीं तो मामला जेएनयू वाला बना दिया जाएगा। बिना किसी कारण के किसी पर देशद्रोह का चार्ज लगा था। हम सबको याद है।

सवाल सिर्फ़ पुलिस की कार्रवाई की नहीं है, बात है कि आख़िर ऐसा हो क्यों रहा है? एबीवीपी के छात्र ने ऐसा क्यों किया होगा? क्या वे लोग प्रधानमंत्री के सांप्रदायिक बयानों से उत्साहित हो जाते हैं? या फिर इनके लिए योगी आदित्यनाथ और अमित शाह ही काफ़ी हैं। इन लोगों ने उमर ख़ालिद को रोकने के बाद वहाँ के छात्रों से मारपीट किस लिहाज से किया। क्या इन लोगों को संगठन के रूप में इसलिए खड़ा किया जाता है? क्या इनको असहमति का अधिकार समझ में नहीं आता? कैसे इस संगठन के लोग लड़कियों को गालियाँ और धमका सकते हैं? और सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि, ये सब करने के बाद कैसे ये लोग अपने आपको सबसे बड़ा राष्ट्रवादी मान लेते हैं।

गुंडागर्दी करने वालों से निवेदन है कि संविधान की मर्यादा को मत तोड़ें। आप भी उसी संविधान के अंदर आते हैं, जिसके तहत कुछ छात्र, संस्थानों में अभिव्यक्ति की आज़ादी को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ये आप भी जानते हैं कि बाबा साहेब ने कितनी मेहनत करके इस संविधान को बनाया है, जिसमें समाज के सभी तबकों को जगह दी गई। इसलिए तो अब जाकर, आप बाबा साहेब का राजनीतिक इस्तेमाल ही सही, लेकिन कर पा रहे हैं।

इसलिए शिक्षण संस्थानों के अंदर मौजूद स्वतंत्रता को बचाने में सहयोग करें, न कि अपने नेताओं के कहने पर यहाँ भी बँटवारें का काम कर लें। जो बिजली को भी हिन्दू और मुस्लिम के नाम पर बाँट सकता है, वो आपकी अकादमिक समानता और स्वतंत्रता को बाँटने में देरी नहीं करेगा। और यही कोशिश भी हो रही है।

इसलिए अपने हक़ के लिए लड़ें, न कि नेताओं के स्वार्थ को संस्थानों में बढ़ावा दें। धर्म का चश्मा हटाने के बाद बहुत कुछ दिख सकता है। अपनी सच्चाई भी!

#I_Stand_With_DU, #I_Stand_With_JNU, #I_Stand_With_IIMC
#I_Stand_With_Academic_Freedom

Comments

Popular posts from this blog

नफ़रत के कारोबारी!

नफ़रत का कारोबार अब टीवी चैनलों की ज़रूरत बन चुका है। ऐसा लगता है कि इसके बिना अब ये धंधा नहीं चल सकता है। क़रीब 8-9 पहले मैंने लिखा था कि एजेंडा सेटिंग थ्योरी किस तरीके से दर्शकों पर हावी है। उस वक़्त भी मैंने आज तक के कार्यक्रम 'दंगल' का एक महीने का विश्लेषण किया था। उसमें हर दो-तीन दिन में राम मंदिर पर बहस किया गया था। अब ज़रा आज तक, ज़ी न्यूज़ और एबीपी न्यूज़ की शाम के वक़्त बहसों का मुद्दा देखिए। हर दिन हिंदू, राम, कश्मीर, पाकिस्तान, मुसलमान, इमरान खान के आस पास ये एंकर भटकते रहते हैं। कुछ ख़ास और अधूरे तथ्यों को लेकर उसे तोड़ना-मरोड़ना लगा ही रहता है। सांप्रदायिकता फ़ैलाने के लिए तैयार माल बिना रुके बेचा जा रहा है। तीनों चैनलों की ये सभी तस्वीरें जुलाई महीने की हैं। सिर्फ़ इस 3 हफ़्ते में इन चटकदार विषयों पर इतनी बार बहस की गई है। अगर आप हर महीने का विश्लेषण करेंगे तो कमोबेश इन चैनलों पर यही स्थिति रहती है। इसी जुलाई महीने में पूरा देश अलग-अलग आपदाओं से जूझता रहा है लेकिन इनके लिए वो आम घटना रही। इसका नतीजा मैं यही निकाल पाता हूं कि अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ एजेंडा चलाकर ये लोग जन...

झूठा सच और यशपाल

आप कभी ऐसी यात्रा/सफ़र पर गए हैं, जहां से आपको लौटने का मन नहीं करता हो। यशपाल का यह कालजयी उपन्यास 'झूठा सच' ऐसी ही किसी यात्रा पर लेकर चला जाता है। विभाजन की त्रासदी पर तत्कालीन समाज, वर्ग भेद और राजनीतिक-सांस्कृतिक घटनाओं को इतनी बारीकी से समेटकर बताना वाकई अद्भुत है। 960 से ज़्यादा पन्नों के इस उपन्यास में भी नारीवादी विचार, वर्ग संघर्ष, वैवाहिक जीवन, प्रेम, राजनीति, सामाजिक जड़ता, इन्हीं विषयों के आसपास कहानी चलती रहती है। विभाजन और उसके बाद की परिस्थितियों पर हम जो कुछ भी एकेडमिक किताबों में पढ़ते हैं, उसमें राजनीतिक चर्चाएं ज़्यादा होती हैं। राजनीतिक इतिहास में समाज का भीतरी सच छूट जाता है। इसलिए सामाजिक और सांस्कृतिक पहलुओं को समझने के लिए साहित्यकारों और पत्रकारों के बीच से गुजरना होता है। यशपाल ने इस उपन्यास में ऐसे ही तीन-चार मुख्य किरदारों को केंद्र में रखकर पहले सांप्रदायिक तनावों, आर्थिक-सामाजिक परिदृश्यों और फिर लाहौर से आए शरणार्थियों की समस्याओं, महिलाओं के साथ यौनिक हिंसा और बदलती राजनीति को हूबहू रख देते हैं। उपन्यास में जयदेव और तारा मुख्य किरदार हैं। अपने आदर्शो...

जेनेरेशन गैप या कम्यूनिकेशन गैप ??

आज से 5-6 दिन पहले मेरे दिल को एक गहरा आघात पहुँचा था, जो अब तक मेरे दिल और दिमाग को घेरे हुए है। इसकी बहुत सारी वजहें बनी; आज के दौर के व्यस्त अभिभावक, तानाशाही शिक्षकों की क्रूरता, हमारी स्कूलिंग सिस्टम, समाज की संकीर्णतावादी सोच आदि। सबसे बड़ी वजह थी कि राँची के एक छठी कक्षा के लड़के ने आत्महत्या कर ली। उसकी उम्र महज 11- 12 साल की थी। अख़बार में छपी ख़बर के अनुसार वह डीएवी पुंदाग का छात्र था और अपने होमवर्क वाले डायरी न मिलने के कारण काफी निराश था। इसी डर के कारण उसने खुदकुशी कर ली। खुदकुशी की जो भी वजहें रही हो लेकिन इस घटना ने समाज में एक भय का माहौल जरूर बना दिया। क्या एक छोटा- सा बच्चा भी इस तरह के फैसले ले सकता है जिससे वो अपनी बहुमूल्य जिंदगी को ही गँवा बैठे? सवाल है कि इन सबके बीच माँ- बाप कहाँ है? इस बच्चे के अभिभावक ने बताया कि वो होमवर्क डायरी न मिलने से काफी डर गया था और रात में इसी डर के साथ वो अपने बिस्तर पर गया, फिर सुबह........। किसी व्यक्ति ने आत्महत्या का रास्ता क्यों चुना, इस प्रश्न का उत्तर खोज पाना तो कठिन रहा ही है, लेकिन जब एक छोटा- सा बच्चा इस तरह के कदम उठा...